मोहाली में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन समाप्त, कल पटियाला में सरकार के साथ होगी वार्ता

मोहाली

पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने शुक्रवार (23 अक्टूबर, 2026) को मोहाली में वेरका प्लांट के पास चल रहा धरना समाप्त कर दिया।

यूनियन नेताओं ने घोषणा की कि कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की 24 अक्टूबर को पटियाला के सर्किट हाउस में पंजाब के वित्त मंत्री और अन्य सरकारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी।

कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त करने का किया फैसला

सरकार के साथ प्रस्तावित बैठक के मद्देनजर कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त करने का फैसला लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक धरनास्थल से उठकर चले गए।

यूनियन नेताओं ने घोषणा की कि कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की शनिवार को पटियाला के सर्किट हाउस में पंजाब के वित्त मंत्री और अन्य सरकारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button