Formula 1: चार रेस बाकी रहते ही तय हुआ चैंपियन, 20 साल के किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास

F1 World Championship: फॉर्मूला-1 या कहें एफ-1, यह दुनिया के सबसे रोमांचक खेल माना जाता है। 2026 सीजन में 23 रेस होनी है। अभी तक 19 रेस ही हुई है। चार रेस बाकी रहते ही एफ-1 के इस सीजन का विजेता तय हो गया है। इटली के किमी एंटोनेली ने एफ-1 का 2026 सीजन जीत लिया है। मैक्सिकन जीपी में तीसरा स्थान हासिल करके उन्होंने चैंपियनशिप पक्की कर ली।

एफ-1 के 2026 सीजन की शुरुआत हुई थी तो मर्सिडीज के ड्राइवर किमी एंटोनेली 19 साल के ही थे। 25 अगस्त को उन्होंने अपना 20वां बर्थडे मनाया। मैक्सिकन जीपी में वह तीसरे नंबर पर रहे और इससे उनके 380 पॉइंट हो गए हैं।
सेबेस्टियन वेटल का रिकॉर्ड टूटा

सेबेस्टियन वेटल का रिकॉर्ड टूटा
किमी एंटोनेली 20 साल और 68 दिन की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। वह एफ-1 इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन है। उन्होंने दिग्गज सेबेस्टियन वेटल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो 23 साल और 134 दिन की उम्र में चैंपियन बने थे।
एफ-1 में कैसे होता है विजेता का फैसला?

एफ-1 में कैसे होता है विजेता का फैसला?
एफ-1 में हर रेस के बाद ड्राइवर को रैंकिंग के हिसाब से पॉइंट मिलते हैं। सीजन के अंत में सबसे ज्यादा पॉइंट हासिल करने वाला ड्राइवर विजेता बनता है। किमी एंटोनेली को 380 पॉइंट हैं तो दूसरे नंबर के मैक्स वेरस्टैपेन के 261 पॉइंट। वह बाकी बचे चार रेस जीत भी जाते हैं तो 380 तक नहीं पहुंच पाएंगे।
किमी एंटोनेली ने 19 में से 9 रेस जीते

किमी एंटोनेली ने 19 में से 9 रेस जीते
इस सीजन अभी तक हुए 19 में से 9 रेस किमी एंटोनेली ने जीते हैं। इस दौरान लगातार 5 रेस भी शामिल हैं। इटली के किमी एंटोनेली ने 2025 में ही फॉर्मूला-1 डेब्यू किया था और अपने दूसरे सीजन में ही चैंपियन बन गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button