
आज
मेष: आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी करने का योग है। साथ ही मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज मनोरंजन एवं आनन्ददायक दिन है। आज दिनभर आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।साथ ही पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में बेहतरी आएगी, नए संपर्क भी बनेंगे जो भविष्य लाभकारी रहेंगे।
वृषभ: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है।और स्वास्थ्य में सुधार आएगा, प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। एवं आज अधूरे कार्य संपन्न होंगे। लेकिन लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें।
मिथुन: आज साहित्य एवं कला के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी।अतः आप बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें। आपके कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा,लेकिन मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। आपकी कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना है।
कर्क: आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। इस कारण परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है।अतः संयमपूर्वक कार्य करें। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। आपका आज किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा।
सिंह: मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे।परिणाम स्वरूप आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आपके पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे।आज आप अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें।साथ ही व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ होगा।
कन्या: ग्रह-नक्षत्र आज आप को धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।अतः आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें।आज आप नकारात्मक विचारों को अपने मन में उठने न दें। आज आप ना तो किसी से उधार दें और ना ही लें।
तुला: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आप तन-मन से स्वस्थ होकर अपने कार्य कर पाएंगे। जिससे आप अपने कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आपके घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।साथ ही व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ होगा। एवं उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से आपकी भेंट लाभकरी रहेगी।
वृश्चिक: आज आपका का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आप किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें।आज आपके निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है। जिसके कारण चिंता में वृद्धि होगी।आज आप तेज गति से वाहन न चलाएं, साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें।
धनु: आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। आज आ[आपको व्यापार या नौकरी में लाभ होगा।जिससे आपके आय में वृद्धि होगी। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी।आज चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा।साथ ही वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।
मकर: आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपसे आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। इस कारण आपके प्रमोशन के भी योग हैं। कार्य के संदर्भ में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे।
कुंभ: आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। आज आपके भाग्योदय के प्रबल योग है। जिससे की भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। आज संतान पक्ष से आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा।
मीन: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। सावधानी पूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा।लेकिन जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है।आज यात्रा ना करें।एवं वाहन धीमी गति से चलाएं। आज आपको ध्यान योग करना लाभप्रद रहेगा। घरेलू काम में व्यस्त होंगे।


