पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी संभाल सकते हैं चुनावी कमान

चंडीगढ़.
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में शनिवार को पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी खुद शामिल होने पहुंचे हैं।

पंजाब के सभी प्रमुख नेताओं के साथ राहुल गांधी की इस बैठक में मौजूदगी को पार्टी की चुनावी तैयारियों के लिहाज से बड़ा संकेत माना जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर रहे हैं। उनके साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी भी मौजूद हैं। बैठक में कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत प्रदेश इकाई के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पोस्ट की फोटो
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मीटिंग की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि पंजाब एक निर्णायक बदलाव और एक नई, परिवर्तनकारी शुरुआत के लिए तरस रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा कि आम आदमी पार्टी ने लोगों के भरोसे को तोड़ा है। उनके बड़े-बड़े वादों की जगह अब विफल शासन, भ्रष्टाचार, नशे की समस्या, बढ़ती असुरक्षा और टूटी हुई उम्मीदों ने ले ली है। उन्होंने आगे लिखा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब के मान-सम्मान और गौरव को बहाल करने, इसके भविष्य को सुरक्षित करने, और राज्य में शांति, समृद्धि व प्रगति का एक नया दौर लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button